फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चीन सीमा से सटे गांवों पर केंद्र सरकार की नजर, मांगी पलायन के कारणों की रिपोर्ट

Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में चीन सीमा से सटे गांवों को लेकर केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अब अलर्ट मोड में है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद ने लद्दाख, पड़ोसी राज्य हिमाचल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी चीन सीमा से सटे गांव और ब्लाकों में पलायन की स्थिति को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही परिषद् ने यह भी राय मांगी है कि इन गांव में पलायन को रोकने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। इसे लेकर 27 सितंबर को दिल्ली में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

दरअसल, सरकार की मंशा है कि सीमांत गांव से हो रहे पलायन के सही हालात पता लग सकें। जिससे उन गांवों में विकास और सुविधाओं पर फोकस किया जा सके। जानकारी के अनुसार, टीम ने उत्तराखंड के चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के धारचूला व मुनस्यारी, चमोली के जोशीमठ और उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लाक के गांवों के बारे में पलायन आयोग से जानकारी ली है और जल्द ही इस पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें