कारगी के बंजारावाला में कोबरा को रेस्क्यू कर ले जाता वन विभाग का कर्मी।
देहरादून। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बुधवार को कारगी गांव से कोबरा सांप और क्लेमेंटटाउन स्थित बुद्धा टेंपल पार्क से 12 फीट लंबा अजगर पकड़ा।
बुधवार सुबह बंजारावाला क्षेत्र के कारगी गांव में कोबरा निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर आसपास के लोगों में फैली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। घंटेभर की मशक्कत के बाद टीम ने इसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। देर शाम रेस्क्यू टीम ने बुद्धा टेंपल पार्क से एक अजगर पकड़ा। टीम ने इसे पकड़कर भी जंगल में छोड़ दिया है। टीम में रवि जोशी, नितिन क्षेत्री, जितेंद्र बिष्ट शामिल थे। रवि जोशी ने बताया कि इस सीजन में रेस्क्यू टीम 250 से अधिक सांप पकड़ चुकी है। इनमें 150 से अधिक कोबरा सांप थे। मोथरोवाला में एक दिन में ही टीम ने 17 कोबरा सांप पकड़े थे।