फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जन्माष्टमी अपने घर ले जाएं मॉडर्न कान्हा

Fri, 04 Sep 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में चश्मा, सिर पर हैट, छतरी के नीचे शिप में बैठे हुए कान्हा जी को आपने कभी देखा है, नहीं तो इस बार जरूर देखिएगा।
विज्ञापन


इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी को बीच पार्टी के लिए सजाया जा रहा है। बाजार में इस नए मॉडर्न रूप में सजे हुए कान्हा जी को हर कोई पसंद कर रहा है। इसके साथ ही कान्हा जी के वस्त्र, मुकुट, झूले, आसन, पलंग आदि भी पसंद किए जा रहे हैं।

पांच सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी है। इसके लिए बाजार भी पूरी तरह से सज गया है। हर कोई अपने घर नन्हे लड्डू-गोपाल जी को ले जाने की तैयारी में है। ऐसे में कान्हा जी का नया रूप हर किसी को पसंद आ रहा है। बीच पार्टी के लिए सजे-धजे कान्हा जी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोई कान्हा जी का यह सजा हुआ नया रूप ही लेकर जा रहा है तो कोई अलग से कान्हा जी के लिए चश्मा ले जा रहा है। इस बार बाजार में कान्हा जी के लिए नगों के चश्मे और हैट भी आई हुई है। बीच साइट पर लगने वाली रंग-बिरंगी छतरियां भी छोटे-छोटे स्वरूप में खरीदी जा रही है।

कान्हा जी का बीच पार्टी वाला स्वरूप पहली बार ही बाजार में आया है। नन्हे चश्मे, छोटी-छोटी हैट और चश्मे लोग देखते ही खरीद ले रहे हैं। इस नए रूप में जो भी कान्हा को देख रहा है वह उनके इस नए स्वरूप को जरूर घर ले जा रहे हैं।
- विपिन मित्तल, साईं परफ्यूमरी हाउस
विज्ञापन

ये है खास

ठाकुर जी का चश्मा- 40-300 रुपए
हैट- 30-200 रुपए
पलंग- 150-450 रुपए

वेशभूषा में
सेमी सिल्क वर्क - 50-350 रुपए तक
सिल्क वर्क- 65-500 रुपए तक
मोती वर्क - 150-900 रुपए तक
जरदोजी वर्क- 200-1000 रुपए तक
नग वर्क- 4000-6000 रुपए तक

ये है कान्हा जी की शृंगार सामग्री
कुंडल, नेत्र, हार, बाजूबंद, कंगन, कमरबंद, पायल, बांसुरी, बाल, आसन, सिंहासन, झूले, चंद्रिका, मोर पंख, मुकुट, कलंगी, बिंदी आदि

पलंग संग मच्छरदानी खास
बाजार में कान्हा जी की मच्छरदानी आई हुई है। पलंग पर बैठे कान्हा जी संग इस मच्छरदानी की कीमत 200 से 800 रुपए तक है। कान्हा जी को भोग लगाने के बाद रात में श्रद्धालु उन्हें शयन कराते हैं। मच्छरदानी बाजार में आई है।

शयन में कान्हा को दिक्कत न हो इसके लिए श्रद्धालु मच्छरदानी खरीद रहे हैं। हनुमान चौक स्थित पशुपति पूजा स्टोर के अंकित गुप्ता ने बताया कि मच्छरदानी को देखते ही हर कोई इसकी ओर आकर्षित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें