एक सप्ताह के भीतर जिलों में अफसरों के खाली पद भरे जाएंगे
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पिछले काफी समय से खाली चल रहे हैं। विभाग की ओर से अगले एक सप्ताह के भीतर इन पदों को भर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कुछ छोटे जिलों में डीईओ बेसिक व माध्यमिक नहीं भेजे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अब तक परीक्षा परिणाम 76 से 78 फीसदी रहा है।
घुमंतू बच्चों के लिए शुरू किए जाएंगे मोबाइल स्कूल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की अच्छी खासी संख्या है। इन बच्चों के लिए सेल गठित करने के साथ ही मोबाइल स्कूल शुरू किए जाएंगे। इन बच्चों के लिए जिन स्थानों पर बच्चे होंगे उन स्थानों पर स्कूल शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा एक हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेगी। जबकि 500 स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा वह खुद भी एक साल में 500 स्कूलों का खुद निरीक्षण करेंगे।
ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान