फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनावः ये मोबाइल एप देगा मतदान केंद्र और प्रत्याशी की जानकारी

Thu, 09 Feb 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mobile application - फोटो : concept photo
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र और प्रत्याशी से संबंधित जानकारी अपने मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए खास तरीके के तीन मोबाइल एप लांच किए हैं। जो चुनाव के दौरान काफी मददगार साबित होंगे।

बुधवार को सचिवालय में मुख्य चुनाव अधिकारी राधा रतूड़ी ने वोटर मित्र एप, कैंडिडेट मित्र एप और ई-ड्यूटी मित्र एप लांच किए। उन्होंने बताया कि तीनों मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी और उत्तराखंड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

आसानी से जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं

netaji
एप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सचिवालय, देहरादून द्वारा तैयार किए गए हैं। बताया कि मतदाता, प्रत्याशी और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी एप डाउनलोड कर आसानी से जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज खैरवाल, वी षणमुगम, एनआईसी के तकनीकी निदेशक एके दधीचि, प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट मुकुल पाठक, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट अरुण शर्मा, मनीष जुगरान, उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
 
मोबाइल एप की खूबियां 
वोटर मित्र एप: यह एप मतदाताओं की मदद के लिए तैयार किया गया है। इससे मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे और साथ ही मतदान केंद्र के बारे में जानकारी मिलेगी। यही नहीं मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े प्रत्याशियों और उनके द्वारा दायर शपथ पत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही इस एप के माध्यम से मतदान करने के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी। 
विज्ञापन

यह जानकारी भी...

mobile
- कैंडिडेट मित्र एप: यह मोबाइल एप चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए है। इसके माध्यम से प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता, चुनावी खर्च का ब्योरा रखने और उसका रिटर्न दाखिल करने के तरीके के बारे में जानकारी ले सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट, मतदान स्थल, महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर और चुनाव आयोग की वेबसाइट के बारे में भी इस एप से जानकारी मिल जाएगी।

- ई-ड्यूटी मित्र: यह मोबाइल एप चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मदद के लिए तैयार है। इससे मतदान संपन्न कराने की विधि के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही यह जानकारी हासिल की जा सकेगी कि जिस मतदान केंद्र पर ड्यूटी लगी है वहां तक पहुंचने का रास्ता कौन सा है। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और उसकी मुख्यालय से दूरी के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें