फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप, बताई वजह

Tue, 27 Oct 2026 02:56 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण

सार

खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने राजनीतिक कदम को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने विपक्ष के साथ खड़े होने के बावजूद राज्य के भ्रष्टाचार और हरिद्वार में किसानों की समस्याओं पर समर्थन नहीं मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विधायक उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया। अगली बार खुद जैसे दो-चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश जताई।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उमेश कुमार ने कहा कि एक निर्दलीय के तौर पर मुझे खानपुर की जनता ने हरिद्वार जनपद से चुनकर भेजा था। साढ़े चार साल तक हम जब भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, किसानों की लड़ाई को लेकर हमने विपक्ष की तरफ उम्मीदों से देखा कि शायद अब ये बेंच बजाएंगे, हमारे साथ खड़े होंगे, हमारा समर्थन करेंगे तो हमारे हाथ सिर्फ निराशा लगी। विपक्ष के हर मुद्दे पर वेल में बैठने से लेकर सदन के भीतर उनके साथ रात को सोने तक, हम उनके साथ रहे।

उमेश कुमार ने कहा कि साढ़े चार साल में कौन सा दिन था, जब विपक्ष हमारे साथ एक दिन भी खड़ा रहा हो। इस सदन से मैं इस्तीफे की घोषणा करता हूं। मैं प्रयास करूंगा कि अगली बार हमारे साथ कुछ लोग हमारे और आएं ताकि हम आज इकबालपुर शुगर मिल की बात करें तो 118 करोड़ का भुगतान दो साल से बकाया है। कितने किसानों की मौत हो गई है बीमारी में। पैसा न होने के कारण इलाज नहीं हुआ। 2023 में आपदा में पूरा हरिद्वार जनपद डूब गया। फसलें खत्म हो गईं। किसानों की आरसी काट दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज माफ नहीं किया गया। बिजली के बिलों का बकाया माफ नहीं किया गया। कनेक्शन काट दिए। बिजली बंद कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई
विज्ञापन


दो-चार लोग और आएंगे साथ
विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वह बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। अगली बार ईश्वर ने चाहा तो हमारे साथ दो-चार लोग और आएंगे। हर किसी को अच्छी सड़क, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं चाहिएं। भगत सिंह पड़ोसी के घर में पैदा हो। यही विपक्ष का हाल है। मैं कांग्रेस में कभी नहीं जा रहा। मैं उन नेताओं के नारे नहीं लगा सकता जो कल तक मेरे घर के दरवाजे के बाहर बैठे थे। भाजपा में जाकर क्या मैं त्रिवेंद्र रावत के नारे लगाऊंगा या कांग्रेस में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाऊंगा। आपको बता दें कि उमेश कुमार की पत्नी ने हाल ही में जन निर्माण पार्टी बनाई है। चर्चा है कि उमेश कुमार अगले चुनाव में इसी पार्टी से मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें