फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भीमताल झील के संरक्षण की पहल तेज, पानी की धारण क्षमता बढ़ाने में जुटेगा सारा

Tue, 27 Oct 2026 02:23 PM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की प्रमुख झीलों में शामिल भीमताल के संरक्षण के लिए अब विभिन्न विभाग मिलकर काम करेंगे। झील में पानी जमा रखने की क्षमता घटने के मद्देनजर योजना तैयार की जा रही है, जिसमें भूजल और जल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
भीमताल झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) ने भीमताल झील के संरक्षण के लिए कदम बढ़ाए हैं। इस कार्य में केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, कुमाऊं विश्वविद्यालय, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभाग मदद करेंगे। अभी तक सारा नदियों और स्प्रिंग के संरक्षण के लिए काम कर रहा था पर उसने ताल और तालाबों के संरक्षण के लिए भी प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसी के तहत भीमताल झील का चयन किया गया है। सारा की एसीईओ कहकशां नसीम बताती हैं कि भीमताल झील पेयजल के साथ ही पर्यटन का मुख्य केंद्र है। इस झील में पानी कर धारण क्षमता कम हो रही है। ऐसे में उसके संरक्षण के लिए कार्य शुरू किया गया है। इसमें केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, कुमाऊं विवि, झील विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। संबंधित विभागों के साथ बैठक हो चुकी है। उनको योजना बनाने को कहा है, उसके आधार पर कार्य किया जाएगा।

 

यह जानकारी जुटाई जाएगी

भीमताल झील बाथीमेट्री सर्वे किया जाएगा। इसमें झील की गहराई आदि का पता किया जाएगा। इसके अलावा झील के अंदर मौजूद स्प्रिंग कितने हैं, उनकी स्थिति, उनसे झील को मिलने वाले पानी का पता किया जाएगा। अगर उनकी स्थिति खराब है, तो उसको बेहतर करने के संबंध में विशेषज्ञ सुझाव देंगे।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन


झील में कितना सिल्ट जमा है, उससे पड़ने वाले प्रभाव, सिल्ट का सोर्स क्या है, सिल्ट कितनी मात्रा में आता है, उसका आकलन भी किया जाएगा। सारा के विशेषज्ञ ओंकार सिह ने बताया कि इसके अलावा पानी की गुणवत्ता, जलीय जैव विविधता की स्थिति आदि का भी पता लगाया जाएगा। अगर कोई कमी मिलती है, तो उसके सुधार के लिए कार्य होंगे। इससे जुड़े संस्थान अपनी रिपोर्ट देंगे, फिर उसके आधार पर आगे कार्य किया जाएगा।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें