फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से निष्कासित विधायक चैंपियन का एक और वीडियो वायरल, कार्यालय में डांस करती दिख रही महिला

Sat, 13 Jul 2019 10:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चैंपियन का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहां एक ओर उत्तराखंड के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा से निष्कासन की चर्चाएं जोरों पर हैं, वहीं दूसरी ओर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चैंपियन एक कार्यालय में बैठे हैं और एक महिला वहां डांस कर रही है। 

विज्ञापन


वहीं चैंपियन भी इसका लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। महिला के साथ चैंपियन के समर्थक भी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह महिला कौन है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।




बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2016 का है। उनके आवास पर एक पार्टी का आयोजन हुआ था। पार्टी के बाद उनके आवास कार्यालय में डांस का कार्यक्रम था। ये उसी कार्यक्रम का वीडियो है। लेकिन ये वीडियो अब फिर से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में हथियार लेकर साथियों के साथ नाचते, अश्लील भाषा का प्रयोग करते और उत्तराखंड को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे थे। इसके बाद भाजपा ने उन पर निष्कासन की कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें: 
आकाश विजयवर्गीय के बाद भाजपा विधायक चैंपियन का 'तमंचे पर डिस्को', वीडियो वायरल

भाजपा से छुट्टी होने के बाद विधायक चैंपियन पर हो सकती बड़ी कार्रवाई, एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट

भाजपा से निष्कासन के बाद अब इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं विधायक चैंपियन, सामने आ रही ये वजह

'तमंचे पर डिस्को' करने वाले बीजेपी विधायक चैंपियन से जुड़े 5 बड़े विवाद, जिनकी देशभर में हुई चर्चा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें