मिस्टर उत्तराखंड कांटेस्ट का ताज शान मिश्रा के सिर सजा। दीपांशु शर्मा और साहब खान क्रमश: फर्स्ट और सेकंड रनरअप रहे। इससे पूर्व प्रतिभागियों ने अलग-अलग ड्रेस कैटेगरी में रैंप वाक किया।
सिन्मिट कम्युनिकेशंस की ओर से हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले दो घंटे देर से शुरू हुआ। दरअसल आयोजक दर्शक ही नहीं जुटा सके। पांच बजे से दर्शकों का इंतजार करने के बाद शाम सात बजे गिने-चुने लोगों के बीच ही फिनाले शुरू किया गया।
पहला राउंड इंट्रोडक्शन, दूसरा वेस्टर्न फॉर्मल और तीसरा वेस्टर्न केजुअल रहा। इंट्रोडक्शन राउंड में प्रतिभागियों ने अपने नाम और पसंद के साथ शेर पेश किए। इस दौरान फ्यूजन डांस ट्रुप ने अपने डांस के अलग अंदाज से सबका दिल जीत लिया। देर रात रिजल्ट घोषित किए गए। आयोजक दलीप सिंधि ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड कांटेस्ट में भीड़ कम ही रहती है। यही वजह है कि चेयर अरेंजमेंट भी कम ही किया जाता है।
इन्हें मिले सब-टाइटल्स
फ्रेश फेस- सुशांत शर्मा
मिस्टर टैलेंटेड- राहुल, शान
मिस्टर चार्मिंग- सारांश बड़ोनी
मिस्टर परफेक्ट- अमन शर्मा
मिस्टर फैशन आइकन- राहुल थपलियाल
मिस्टर बॉलीवुड- जयेंद्र कश्यप
मिस्टर हार्ट- आदित्य थापा
मिस्टर पर्सनैलिटी- सुमित
मिस्टर स्टाइल आइकन- शबाब खान
मिस्टर फिजिक- प्रणव सक्सेना
मिस्टर ट्रेडिशनल- दीपांशु शर्मा
मिस्टर फोटोजेनिक- प्रणव
मिस्टर टेन- राहुल
मिस्टर पॉपुलर चॉइस- शुभम जायसवाल
मिस्टर कंज्युएलिटी- शुभम चंद्र