सांगठनिक तैयारियों में भाजपा बहुत आगे
सियासी जानकार का मानना है कि सांगठनिक और चुनावी तैयारियों के मामले में भाजपा बेजोड़ है। उसकी तुलना में कांग्रेस का संगठन पारंपरिक वोट बैंक के सहारे अपने गतिविधियों को जिंदा रखे हुए है। भाजपा के प्रदेश संगठन में केंद्रीय नेतृत्व के अनुशासन का डर साफ दिखाई देता है जबकि कांग्रेस के प्रांतीय दिग्गजों की बयानबाजियों से कई बार गुटबाजी की गंध आती है। खुद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता क्षत्रपों की खींचतान और खेमेबंदी को पार्टी के लिए सबसे बड़ी बाधा मानते हैं।
पिछले पांच विस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस वोट प्रतिशत
चुनाव भाजपा कांग्रेस
2002 25.81 26.91
2007 31.90 29.59
2012 33.38 34.03
2017 46.50 33.49
2022 44.33 37.91
भाजपा अब कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लिए अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर पार्टी विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को पार्टी में लाने का काम करेगी।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
भाजपा को कांग्रेस का इतिहास जान लेना चाहिए। उसके नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। दूसरे दलों में तोड़फोड़ करना इनकी फितरत है। देहरादून में दो दिन भाजपा नेताओं ने चर्चा की लेकिन अंकिता भंडारी, जोशीमठ आपदा और भर्ती घोटाले सरीखे मुद्दों पर बात तक करना जरूरी नहीं समझा।
-करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस