मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। यही नहीं उसके शरीर का कुछ हिस्सा जंगली जानवरों ने नोच लिया था।
ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि जिस दिन बालिका लापता हुई थी, उसी दिन दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई होगी। उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि बालिका का शव सड़ी गली हालत में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। बालिका दिमागी रूप से कमजोर बताई जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।