फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सुंदरी मानुषी पहुंची कॉर्बेट नेशनल पार्क, वहीं रवीना ने करवाई दोबारा बुकिंग

Fri, 29 Dec 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
manushi chhillar in corbett park - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाल ही में विश्व सुंदरी बनीं मानुषी छिल्लर और फिल्म अभिनेत्री अंतरा माली अपने परिजनों के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क में पहुंचीं हैं।
विज्ञापन


उधर, फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को कॉर्बेट पार्क इतना भाया कि वे दोबारा आने के लिए द बैनियन रिट्रीट रिसॉर्ट छोई में 16 अप्रैल की बुकिंग अभी से कर गई हैं।

बुधवार को विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर कॉर्बेट पार्क के दुर्गादेवी क्षेत्र में परिजनों के साथ भ्रमण पर गईं लेकिन उन्हें बाघ के दीदार नहीं हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन दिन से एक रिसॉर्ट में रुकी मानुषी

manushi chhillar in corbett park - फोटो : amar ujala
मानुषी अपने परिजनों के साथ तीन दिन से एक रिसॉर्ट में रुकी थीं। इससे पहले उन्होंने ढेला जोन में जिप्सी की सफारी की थी।

जबकि फिल्म अभिनेत्री अंतरा माली भी ढेला क्षेत्र में तीन दिन से एक रिसॉर्ट में ठहरी हैं। उन्होंने भी ढेला व झिरना में भ्रमण किया, उन्हें भी बाघ के दीदार नहीं हुए।

बता दें कि अभिनेत्री रवीना टंडन मरचूला की वादियों में पांच दिन ठहरने के बाद मंगलवार को मुंबई रवाना हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें