फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन पर बदमाशों ने बोला धावा, कर डाली चोरी

Wed, 24 May 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
हरिद्वार में चोरों के हौसले कितने बुलंद है, इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने पुलिस स्टेशन पर ही धावा बोल दिया।
विज्ञापन


मामला फेरूपुर स्थित पुलिस चौकी से जुड़ा है। पुलिस चौकी परिसर में खड़े ट्रैक्टर के पुर्जे ही चोरी हो गए। ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर ले जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पिछले माह तीस अप्रैल को गांव अंबूवाला के रहने वाले मुस्तफा की ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी गई थी । तब से ट्रैक्टर ट्राली वहीं खड़ी थी। मंगलवार को ट्रैक्टर छुड़वाने के आदेश लेकर ट्रैक्टर मालिक पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन ट्रैक्टर का साइलेंसर, ईयर साइलेंसर और डेरोवाल आदि पुर्जे गायब थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर मालिक ने ट्रैक्टर ले जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि उसके करीब दस हजार के पुर्जे चोरी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें