फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: रामनगर जाने के लिए बुक कराई स्कार्पियो, फिर तमंचे के बल पर कार लेकर फरार हुए बदमाश

Thu, 13 Sep 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हल्द्वानी से रामनगर जाने के लिए बुक की गई स्कार्पियो के चालक को बंधक बनाकर बदमाश कार लूट ले गए। कार लूट की सूचना पर सीओ रामनगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बुधवार करीब दस बजे तीन युवकों ने हल्द्वानी से रामनगर जाने के लिए स्कार्पियो (यूके04 टीबी 0361) दो हजार रुपये में बुक की। कार चालक कालाढूंगी वार्ड एक निवासी राजेंद्र सिंह राणा (28) युवकों को लेकर रामनगर छोड़ने के लिए चल दिया। चालक ने साढे़ दस बजे के आसपास कालाढूंगी पंप से कार में डीजल भी भरवाया।

इसके बाद लुटेरों ने तमंचे के बल पर कार बैलपड़ाव आरामशीन के पास से उद्यपुरी गांव को जाने वाले रास्ते पर मुड़वा लिया। एक किमी जंगल की ओर जाने के बाद उन्होंने तमंचे के बल पर चालक को काबू कर लिया। उसके मुंह पर टेप चिपकाकर उसे बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस - फोटो : file photo
चालक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना देने पर चौकी प्रभारी बैलपड़ाव सुशील जोशी ने नाकेबंदी कर खोज शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार हल्द्वानी चौपला चौराहा निवासी लोनिवि के सेवानिवृत्त अधिकारी कुंदन राम आर्या की है। छह माह से राजेंद्र कार चला रहा था।

बाजपुर की ओर भागे लुटेरे
स्कार्पियो लूटने वाले बदमाश काफी शातिर थे। वे कार को लूटने के बाद कालाढूंगी की ओर भागे। पुलिस ने जब मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो 11 बजकर 16 मिनट पर स्कार्पियो बैलपड़ाव में कालाढूंगी की ओर आती दिखाई दी।

दो मिनट बाद 11 बजकर 18 मिनट पर चूनाखान स्थित गुरुद्वारे के पास दिखाई दे रही है, जबकि 11 बजकर 22 मिनट पर कार बड़ौदा बैंक कमोला के सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रही है। उसके बाद कार नयागांव तिराहे पर वन विभाग के बैरियर पर लगाए गए कैमरों में रिकार्ड नहीं हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे कार को बाजपुर की ओर ले गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें