फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नाबालिग ने सैन्य कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सात महीने की गर्भवती हुई पीड़िता

Mon, 25 Mar 2019 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक नाबालिग ने सैन्य कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे दो महीने देहरादून में किराए के कमरे भी रखा गया। मामले को लेकर सोमवार को वह कोतवाली पुलिस के पास गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी।

विज्ञापन


विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में रह रही नाबालिग का आरोप है कि सात महीने पहले उसकी एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को सेना में कार्यरत बताया था। इस बीच वह उसे मसूरी ले गया। जहां शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

इस बीच दो महीने उसे देहरादून में किराए के कमरे में रखा। आरोपी ने इस बीच उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह सात महीने की गर्भवती है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि इससे पहले वह देहरादून में पटेलनगर पुलिस के पास गई थी। पटेलनगर पुलिस ने उसे महिला हेल्पलाइन में जाने की बात कही। महिला हेल्पलाइन से भी उसके मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर वह विकासनगर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। 

नाबालिग कोतवाली पुलिस के पास आई थी, लेकिन वहां उसने ऐसा कुछ नहीं बताया। यदि वह लिखित शिकायत दे तो उसके मामले की जांच कराई जाएगी। 
- भूपेंद्र सिंह धोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें