फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ अपने दोस्त का रिश्ता न हुआ बर्दाश्त, तो नाबालिग भाई ने ऐसे दे डाली खौफनाक मौत

Fri, 22 Mar 2019 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते उत्तराखंड के रुद्रपुर में रंपुरा निवासी अर्जुन के चार नाबालिग दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी, हत्यारोपियों में एक नाबालिग दिव्यांग भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में हत्या में शामिल एक नाबालिग ने बताया कि अर्जुन के उसकी बहन से प्रेम संबंध थे और इसी रंजिश में उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिए हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को शव की शिनाख्त होने पर अमर उजाला ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई थी। 

शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को फाजलपुर महरौला की नहर में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त रंपुरा वार्ड 24 निवासी अर्जुन (22) पुत्र स्व. मेघराज के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्जुन के कत्ल की पुष्टि के बाद एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी। छानबीन में पता चला कि 15 मार्च को रंपुरा निवासी एक दोस्त के घर जन्मदिन पार्टी में जाने के बाद से अर्जुन लापता था।

पार्टी में अर्जुन के साथ मौजूद चार नाबालिग दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि इनमें से एक युवक की बहन से अर्जुन के प्रेम संबंध थे, समझाने पर भी अर्जुन नहीं माना और उसने धोखे से बहन का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसी रंजिश में उसने 15 मार्च की रात अर्जुन को रामपुर रोड स्थित झा इंटर कॉलेज के मैदान में बुलाया और उसके साथ शराब पीने के बाद तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को फाजलपुर महरौला की नहर में फेंक दिया।

चारों नाबालिगों को कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है। हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस टीम को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने ढाई, एसपी सिटी और एसपी क्राइम ने डेढ़-डेढ़ हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें