फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री-सचिव विवाद पर विराम : दिल्ली में बैठे नेताओं तक भी पहुंची गूंज, सीएम के दखल के बाद शांत हुआ मामला

Wed, 29 Jun 2022 05:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य व विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तबादलों को लेकर छिड़े विवाद की गूंज दिल्ली बैठे नेताओं तक भी पहुंची। मुख्यमंत्री धामी मंत्री रेखा आर्य और सचिव सचिन कुर्वे से बात कर चुके हैं। अब इस मामले को दोनों ही ओर से तूल नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दखल के बाद खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य व विभागीय सचिव सचिन कुर्वे के बीच तबादलों को लेकर छिड़े विवाद पर विराम लग गया है। मंत्री चाहती थीं कि मुख्यमंत्री सचिव के खिलाफ एक्शन लें। फिलहाल इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तबादलों की वजह से मंत्री और सचिव के बीच हुए विवाद की सरकार और संगठन में काफी चर्चा रही। विवाद की गूंज दिल्ली बैठे नेताओं तक भी पहुंची है। इस विवाद से संगठन और सरकार असहज बताई जा रही हैं। मंगलवार को एक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रश्न आया। इस पर उन्होंने कहा कि बातचीत से समाधान निकाल लेंगे।

ये भी पढ़ें...दादी के पीछे लगी पुलिस: हरकी पैड़ी पर खतरनाक स्टंट दिखाकर सोशल मीडिया पर छाई, अब करनी पड़ेगी भरपाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंत्री रेखा आर्य और सचिव सचिन कुर्वे से बात कर चुके हैं। अब इस मामले को दोनों ही ओर से तूल नहीं दिया जाएगा। उधर, पार्टी से जुड़े से सूत्रों का मानना है कि मंत्री से नौकरशाह के टकराव को संगठन में सही नहीं माना गया है। पार्टी के भीतर यह चर्चा है कि इस तरह का विवाद सरकार और पार्टी को ही असहज करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें