फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Open University: मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदारों को मिली नौकरी, वायरल हो रही सूची

Sun, 04 Sep 2022 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची के मुताबिक 11 नियुक्तियां विभिन्न जनप्रतिनधियों के रिश्तेदार एवं करीबियों की हुई हैं। इसके अलावा सात नियुक्तियां फर्जी तरीके से हुई हैं। बताया गया है कि विश्वविद्यालय में सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के पूर्व पीआरओ को अहम पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एक मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों एवं करीबियों की नियुक्ति की सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति ओपीएस नेगी का कहना है कि विश्वविद्यालय में सभी नियुक्तियां नियमानुसार हुई हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर सोशल मीडिया में इन दिनों जो सूची वायरल हो रही है। उसमें अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुई भर्ती से भी बड़े घपले की बात कही गई है। बताया गया है कि विश्वविद्यालय में सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के पूर्व पीआरओ को अहम पद पर नियुक्ति दी गई है।

इसके अलावा एक संगठन के पदाधिकारी की बहन, एक पदाधिकारी की छोटी बहू, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी को असिस्टेंट प्रोफेसर, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची के मुताबिक 11 नियुक्तियां विभिन्न जनप्रतिनधियों के रिश्तेदार एवं करीबियों की हुई हैं। इसके अलावा सात नियुक्तियां फर्जी तरीके से हुई हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Priyanka Gandhi:  भाजपा सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सभी नियुक्तियां नियमानुसार हुई हैं। चयन के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद नियुक्ति होती है। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार से होकर गुजरना होता है। यदि कोई पात्र है तो नियमानुसार नियुक्ति पा सकता है। -ओपीएस नेगी, कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें