फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा के पास सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने किया अभ्यास, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue, 08 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सामरिक महत्व की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा अभ्यास किया गया। पायलट ने करीब तीन से चार बार एमआई 17 हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास किया।

 

इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बता दें कि चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी जनपद में स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है।

 

भारतीय सेना द्वारा यहां समय-समय पर हवाई उड़ान आदि का अभ्यास किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने एमआई 17 हेलीकॉप्टर से अभ्यास किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली एयर बेस से आए हेलीकॉप्टरों ने करीब तीन से चार बार हवाई पट्टी पर लैंडिंग व टेकऑफ किया। इस बीच वायु सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। वायुसेना अधिकारियों ने मीडिया से अपने अभ्यास व निरीक्षण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा करने से इंकार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक वायु सेना का यह अभ्यास 14 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान सेना के पायलट रात के वक्त भी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें