नैनीसैनी एयरपोर्ट पर शीघ्र ही 22 सीटर विमान उतर सकता है। इस बड़े विमान का संचालन नैनीसैनी से हिंडन एयरपोर्ट के लिए किया जाएगा। पिथौरागढ़ से दिल्ली पहुंचने में बस से 18 घंटे लगते हैं। लंबे और थकाऊ सफर को देखते हुए अधिकतर लोग विमान से सफर करने के इच्छुक हैं।
फिलहाल नौ सीटर विमान ही संचालित होने जा रहा है। इससे सभी को टिकट मिल पाना संभव नहीं है। 22 सीटर विमान का संचालन होने से अधिक से अधिक लोग हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे।