फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MFB चैलेंज साइकिल रैली में कोलंबिया के आस्कर और भारत के रमेश रहे अव्वल 

Sun, 16 Apr 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी उत्तराखंड हिमालयन एमएफबी चैलेंजर साइकिल रैली के अंतरराष्ट्रीय वर्ग में कोलंबिया के आस्कर मोरिक और महिला वर्ग में पुर्तगाल की इडा परेरा ने बाजी मारी। भारतीय पुरुष वर्ग में सेना के रमेश आले अव्वल रहे। विजेताओं को रविवार को देहरादून में पुरस्कार दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सात दिनी साइकिल रैली का शुभारंभ नैनीताल से किया गया था। उत्तराखंड के कई दुर्गम मार्गों से होते हुए प्रतिभागियों ने करीब 884 किमी की दूरी पूरी की। 

शनिवार सुबह मसूरी पहुंची रैली का स्वागत स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया। रैली में अंतरराष्ट्रीय वर्ग में कोलंबिया के आस्कर मोरिक पहले, स्वीडन के स्टीफन अंडिरसन दूसरे और भारत के रमेश आले तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पुर्तगाल की इडा परेरा पहले, यूक्रेन की अन्ना वर्सिल्स दूसरे और अमेरिका केे केपीआर्स स्ट्रांग तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


भारतीय वर्ग में सेना के रमेश आले प्रथम, कर्नाटक के पिंगबर नडफ दूसरे और सेना के राजपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रैली में 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर साइकिल रैली के मुख्य संयोजक दत्तात्रेय, बीएन सिंह, अभिजीत सेठ, सुदेश कुमार, जतिश वालिया, प्रबोध पांडे, प्रमोद शर्मा, विनय सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें