फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के विरोध में उतरे सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को दोबारा मसूरी नगर पालिका का कार्यभार दिए जाने का सभासदों और मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इस बाबत सभासदों ने मुख्य सचिव व शहरी विकास सचिव और मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मजदूर नेता सोबन सिंह पंवार और गंभीर पंवार का कहना है कि अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा पर भ्रष्टाचार संबंधी जांच लंबित है। ऐसे में दोबारा नियुक्ति देना समझ से परे है। दोबारा नियुक्ति से जांच भी प्रभावित होगी। इस बाबत मजदूर संघ के वैशाख सिंह मिश्रवाण, महिपाल पंवार विक्रम, बलूनी विरेंद्र रियाल, रणजीत चौहान, जसपाल सिंह नरेश पायल, विनोद सेमवाल आदि ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री से ज्ञापन भेजा है। वहीं मसूरी नगर पालिका परिषद के सभासद सुरेश थपलियाल, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, नंदलाल, सरिता पंवार, सरिता कोहली और जशोदा शर्मा द्वारा मुख्य सचिव और शहरी विकास सचिव को पत्र लिखकर अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा की नियुक्ति को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। सभासदों का कहना है कि अगर अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा की तैनाती मसूरी में होती है तो अनशन किया जाएगा। हालांकि अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने जांच लंबित होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें