अस्पतालों में यूजर चार्ज की पुरानी दरें बहाल होने से गैर आयुष्मान कार्ड धारकों और राज्य से बाहर के लोगों को महंगे इलाज से राहत मिली है। अब आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारक, गैर आयुष्मान कार्ड और बाहरी राज्यों के लोगों को एक समान दरों पर सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी।
पंचायत चुनाव में बन सकता था मुद्दा
सरकारी अस्पतालों में महंगा इलाज करने को विपक्ष समेत कई संगठन मुद्दा बना रहे थे। प्रदेश में पंचायत चुनाव होने से सरकार भी विरोध प्रदर्शन से असहज स्थिति में थी। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव में विरोध को देखते हुए सरकार ने यूजर चार्ज की नई दरों के शासनादेश पर रोक लगाकर पुरानी दरों को बहाल किया है।
आयुष्मान व प्रदेश से बाहर के लोगों के लिए ओपीडी पंजीकरण शुल्क की दरें
अस्पताल पुरानी दरें नई दरें गैर आयुष्मान कार्ड धारक
पीएचसी 11 15 30
सीएचसी 12 20 40
जिला अस्पताल 23 30 60
अस्पताल पुरानी दरें नई दरें गैर आयुष्मान कार्ड धारक
पीएचसी 14 15 30
सीएचसी 46 50 100
जिला अस्पताल 119 120 240
अस्पतालों में जनरल वार्ड, पेईंग वार्ड और प्राइवेट वार्ड में बेड की दरें
अस्पताल वार्ड पुरानी दरें नई दरें आयुष्मान कार्ड धारक गैर आयुष्मान कार्ड धारक
पीएचसी जनरल वार्ड 14 15 15
सीएचसी जनरल वार्ड 14 15 15
जिला अस्पताल जनरल वार्ड 46 50 50
जिला अस्पताल पेईंग वार्ड 119 120 240
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड-दो बेड 190 200 400
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड एक बेड 300 400 800
जिला अस्पताल प्राइवेट वार्ड एसी 590 600 1000
जिला अस्पताल एसी रूम 1180 1200 1600
सरकार के आदेश पर सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज की नई दरों के आदेश पर रोक लगाई गई है। अग्रिम आदेशों तक अस्पतालों में पुरानी दरों को बहाल किया गया है। इस संबंध में सभी अस्पतालों को आदेश जारी किए गए हैं।
-डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य विभाग