तीर्थनगरी हरिद्वार के एक मंदिर में गुरुवार की सुबह मांस के टुकड़े रखे हुए मिले। इस घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की जा चुकी है।
बताया गया कि बुधवार की देर रात कोई अंजान व्यक्ति हरिद्वार के प्रेमपुर गांव के ग्राम देवता के मंदिर में एक बोरे में मांस रख कर चला गया।