Meat and threatening letter find Religious site
- फोटो : amar ujala
कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव बस्ती स्थित धार्मिक स्थल में देर शाम मांस का पैकेट और धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई।
पत्र में एक समुदाय विशेष को धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने पैकेट और पत्र बरामद कर लिया है। लोगों ने थाने पहुंच कर देर रात तक हंगामा किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर से पुलिस फोर्स मंगवा ली गई है। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में डेरा डाल लिया है। घटना बुधवार रात पौने नौ बजे की बताई जा रही है।