एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईएसबीटी प्रोजेक्ट में सी और डी ब्लॉक में बने 72 फ्लैटों पर सितंबर से पजेशन देना शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम प्रोजेक्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 240 आवासों पर भी सितंबर के पहले सप्ताह से लाभार्थियों को कब्जा दिया जाएगा।
एमडीडीए की ओर से आवासीय परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सितंबर से आईएसबीटी एचआईजी तथा सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम परियोजना के तहत 240 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का आवंटन शुरू हो जाएगा। अगस्त से धौलास प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए।