फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट के ऊपर मंडराता रहा प्लेन, अचानक वापस दिल्ली ले गया पायलट, पढ़ें क्या है पूरा माजरा

Thu, 25 Jul 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एयर इंडिया ने पंतनगर से देहरादून की उड़ान रद्द कर दी है। पंतनगर भी प्लेन निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से पहुंचा। एयर इंडिया का 48 सीटर विमान दिल्ली से 11 बजकर 20 मिनट पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचता है। कुछ देर विश्राम के बाद पंतनगर से यही प्लेन देहरादून के लिए रवाना होता है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया का विमान बुधवार को दिल्ली से उड़ान भर कर पंतनगर पहुंचा। विमान काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर मंडराता रहा। पायलट ने प्लेन को लैंड कराने के लिए दो बार प्रयास किए लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

मजबूर होकर पायलट प्लेन को दिल्ली वापस ले गया। मौसम साफ होने पर प्लेन दिल्ली से रवाना होकर दोपहर बाद तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। पंतनगर से प्लेन को देहरादून जाना होता है, लेकिन समय पर पंतनगर न पहुंचने पर एयर इंडिया ने पंतनगर से देहरादून की फ्लाइट निरस्त कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर से प्लेन को चार बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आसमान में बादल छाए हुए थे। पायलट को पंतनगर का रनवे दिखाई नहीं पड़ रहा था।

पायलट ने प्लेन लैंड करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बादल छंटने के बाद ही प्लेन लैंड कर सका। एयर इंडिया अधिकारी ने बताया कि प्लेन में दिल्ली से पंतनगर 37 यात्री पहुंचे थे।

पंतनगर से दिल्ली के लिए 20 यात्री रवाना हुए। देहरादून जाने वाले यात्रियों की तादाद 21 थी। फ्लाइट निरस्त होने के बाद देहरादून जाने वाले यात्रियों को एयर इंडिया ने अपने खर्चे पर देहरादून के लिए रवाना किया। कुछ यात्रियों ने देहरादून न जाकर टिकट की रकम वापस ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें