मैक्स सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल को एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) द्वारा बेस्ट पेशेंट फ्रेंडली हॉस्पिटल-2022 के पुरस्कार से नवाजा गया।
एएचपीआई के प्रतिनिधियों द्वारा अस्पताल की प्रक्रियाओं के मूल्यांकन एवं निरीक्षण के बाद सम्मान दिया गया। एएचपीआई टीम द्वारा दस्तावेजों के लेखा परीक्षण एवं आरंभिक मूल्यांकन पर मैक्स को चुना गया गया था। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया के एएचपीआई ग्लोबल कॉन्क्लेव के दौरान चिकित्सा समुदाय के 400 विशेषज्ञों की मौजूदगी में मैक्स को पेशेंट फ्रेंडली हॉस्पिटल पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह का आयोजन हाल ही में मुंबई में किया गया था। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट (ऑपरेशंस एंड यूनिट हेड) डॉ. संदीप सिंह तंवर ने कहा कि हमें खुशी है कि मरीजों को किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के हमारे प्रयासों को पहचाना गया है। मा.सि.रि.