फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 200 मीटर गहरी खाई में समाई मैक्स, चार की मौत

Sun, 01 Jan 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
देहरादून के त्यूनी-हनोल मोटरमार्ग पर शनिवार तड़के एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में मैक्स में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतकों से शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह तड़के मैक्स वाहन नैंद‍वाण से अणु के लिए चला था। सुबह करीब चार बजे हनोल-त्यूनी मोटरमार्ग पर मैक्स अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और त्यूनी थाने को दुर्घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

रेस्क्यू कर खाई से निकाले गए मृतकों के शव

accident
खबर मिलते ही त्यूनी थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।

हादसे में चालक विक्रम सिंह (35) पुत्र महीदास, बिशनदास (38) पुत्र मुंशिरू दोनों निवासी अणु, श्याम सिंह पुत्र जय सिंह निवासी टेलर, हिमांचल प्रदेश, तुलाराम पुत्र वीरू दोनों निवासी टेलर, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

खाई से रेस्क्यू कर मृतकों के शव बाहर लाए गए। पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें