बालिग होने पर उन्होंने अपनी बेटी की शादी 19 मई 2019 को मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से कर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि 10 जून 2019 को आरोपी ने अपने साथियों की मदद से उनकी पुत्री को ससुराल से अगवा कर लिया और उनकी बेटी को अपनी मौसी के घर पर रखा, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
20 जून 2019 को आरोपी ने उनकी पुत्री को नशा सुंघाकर धोखे से शादी कर ली और रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह का पंजीकरण करा लिया। मौका पाकर किसी तरह उनकी बेटी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उनका कहना है कि आरोपी उसे लगातार मारने की धमकी दे रहे हैं।
इससे उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता के पिता ने शिकायत की प्रति एसएसपी, एएसपी व सीओ को भी भेजी है। इस मामले में एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।