फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे खड्ड में गिरी कार, दम घुटने से पत्नी सहित शिक्षक की मौत

Sun, 27 Aug 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
विज्ञापन
car accident demo picture
विज्ञापन
रुड़की से सहारनपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे खड्ड में गिर गई। पानी में दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। लोगों ने बामुश्किल कार को खींचकर बाहर निकाला और उसके शीशे तोड़कर दंपति को बाहर निकाला। दंपति की कार के भीतर ही मौत हो चुकी थी। 

जानकारी के अनुसार, आदर्शनगर निवासी धीर सिंह (54 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह कमालपुर के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह मूलरुप से ढंडेरी ख्वाजगीरपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में परिवार सहित आदर्शनगर में रह रहे थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिक्षक धीर सिंह अपनी पत्नी मंजू सैनी के साथ कार में सवार होकर दवाई लेने के लिए निकले थे। जब उनकी कार भगवानपुर क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के समीप पहुंची तो वहां पर कार का टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे खड्ड में गिर गई।
विज्ञापन

बाहर निकलने के लिए झटपटाता रहा दंपति

people standing outside of post mortem house
खड्ड में बरसात का पानी भरा हुआ था। कार में सेंटर लॉक होने की वजह कार की खिड़की लॉक हो गई और कार धीरे-धीरे पानी में समा गई। दंपति कार से बाहर निकलने के लिए झटपटाता रहा। लेकिन कार की खिड़की नहीं खुली। कार में धीरे-धीरे पानी भर गया और दोनों की पानी में दम घुटने की वजह से मौत हो गई। ग्रामीणों की नजर जब इस ओर पड़ी तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई।

लोगों ने मिलकर रेस्क्यू करते हुए कार के शीशे तोड़कर दंपति को बाहर निकाला। लेकिन तब  तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

हादसे की सूचना चंद मिनटों में आग की तरह से पूरे शहर में फैल गई। इस पर उनके परिचित और शिक्षक बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें