फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड पहुंची राम रहीम गिरफ्तारी की 'आग', कई समर्थक गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
राम रहीम के बाद सिरसा में डेरे पर गाज
विज्ञापन
राम रहीम प्रकरण को लेकर हरिद्वार जिले में धारा-144 लागू है। इस दौरान 40 अनुयायियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


बावजूद इसके शहर से देहात तक राम रहीम के अनुयायियों की ओर से धरना-प्रदर्शन और बैठक की सूचनाएं मिलने पर पुलिस दिनभर दौड़ती रहीं। 

शनिवार देर शाम पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। कुछ से पुलिस ने लिखित में विरोध प्रदर्शन नहीं करने की बात लिखवा कर ली है।

पंचकुला सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया उनके अनुयायियों ने पंजाब-हरियाणा में जबरदस्त तांडव मचा दिया।
 

फिलहाल जिले में शांति 

शहर में जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर हुई निगरानी। - फोटो : अमर उजाला
इससे भड़की हिंसा के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। रुड़की और आसपास के क्षेत्र में उनके अनुयायी जगह-जगह प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे रहे। शनिवार सुबह जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने धरपकड़ शुरू कर दी।

नारसन के बुड़पुर, मोहम्मदपुर गांव में लखनौता चौराहे पर प्रदर्शन करने के लिए अनुयायियों की ओर से उद्घोष करने पर चार लोगों को हिरासत में लिया। शेरपुर माजरा स्थित राम रहीम के आश्रम में अनुयायियों की ओर से बैठक करने की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

जबकि लक्सर, कलियर, भगवानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा आदि क्षेत्रों से 33 लोगों को हिरासत में लिया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सूचना पर अलग-अलग स्थानों से करीब 40 अनुयायियों को हिरासत में लिया गया था। संतोषजनक जवाब मिलने पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि कहीं से किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं है। फिलहाल जिले में शांति है। 
 
विज्ञापन

शहर में बुलाई पीएसी 

अलर्ट के बाद बढ़ाई निगरानी  - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने एहतियातन शहर में डेढ़ दर्जन पीएसी के जवान बुलाए हैं। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पीएसी बुलाई गई है, लेकिन पुलिस अधिकारी इसके पीछे कॉलेजों में हो रहे छात्र संघ चुनाव का हवाला दे रहे हैं।  

राम रहीम के खिलाफ फैसला आने के बाद जिले में अलर्ट घोषित किया हुआ है। पुलिस प्रशासन ने कस्बे से देहात तक गश्त बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है। खुफिया विभाग भी डेरा समर्थकों की टोह ले रही है।

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने खानपुर बॉर्डर, बालावाली बॉर्डर सहित कई इलाकों में वाहनों की चेकिंग की। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हाईवे और संपर्क मार्गों के साथ-साथ शहर के मुख्य चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी वाहनों की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं से कुछ आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें