एक इंटर कॉलेज में तैनात महिला ने प्रधानाचार्य, लिपिक, परिचारक समेत कई लोगों पर नौकरी से निकालने और नौकरी छोड़ने को मजबूर करने के षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। आरोप है आरोपियों ने मानसिक, सामाजिक शोषण के साथ ही जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने मामले में प्रधानाचार्य समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत अल्पसंख्यक आयोग में भी की गई।
महिला की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले 19 साल से कॉलेज में कार्यरत है। आरोप है कॉलेज के प्रधानाचार्य, लिपिक, परिचारक, परीक्षा प्रभारी, सहायक अध्यापिका ने नौकरी से निकालने और नौकरी छोड़ने को मजबूर करने के षड्यंत्र रचा। फार्म पर हस्ताक्षर कर खंड शिक्षा अधिकारी को दिया गया। आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी मूल स्थान पर कार्यभार नहीं दिया गया। नौकरी से निकालने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे गए।