फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कुंडली में लिखा है राजनीतिक अंत: मनु सिंघवी

Sat, 11 Feb 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
manu singhvi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांसद और कांग्रेस के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धौंस और धमकी की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसे गीदड़ भपकी की तरह लेती है। उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया कि ज्योतिषशास्त्र के जानकार बताते हैं कि भाजपा की कुंडली में राजनीतिक काल लिखा है। यह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में साबित हो जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस सांसद सिंघवी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग चुनाव में भय और असुरक्षा फैलाने के उद्देश्य से गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। डराने, धमकाने और भय फैलाने की राजनीति की जा रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दी, इसके बावजूद उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती।

खुद प्रधानमंत्री विपक्ष को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह प्रधानमंत्री हैं किसी पार्टी के प्रवक्ता या प्रचारक नहीं हैं। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने सभी प्रमुख संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है, अपने कुछ लोगों को फिट करने के लिए न्यायपालिका में इतने लंबे समय बाद भी न्यायिक अधिकारियों के 350 पदों को नहीं भरा जा सका है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया गया, जिस पर केंद्र को न्यायिक चपत लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उत्तराखंड से सौतेला व्यवहार किया है। नमामि गंगे में 950 करोड़ की राशि नहीं दी गई। वहीं अन्य योजनाओं की मदों में भी कटौती कर दी गई। प्रदेश में एसडीआरएफ के लिए राज्य सरकार की ओर से 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई, लेकिन केंद्र ने इसके लिए धनराशि रिलीज नहीं की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान आदि मौजूद रहे।  
 
रावत ने संभाली है अभियान की कमान 
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के चुनाव प्रचार में न आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से भी वह यहां नहीं आ पा रहे हैं। 

सात बड़े आतंकी हमले हो चुके 
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सात बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं, जिसमें 53 जवान शहीद हो चुके हैं। नवंबर और दिसंबर में भी आतंकी हमले में जवान और जनता के लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा लगातार हो रहे आतंकी हमलों पर जवाब दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें