बताया जा रहा है कि हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ और बस तेज रफ्तार में भी थी। लिहाजा बस डिवाइडर से टकरा गई और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। उधर, यह छानबीन कर रही है कि क्या सही में चालक को नींद लगने से हादसा हुआ है या नहीं।
ग्रामीण बने श्रद्धालुओं के लिए दूत
सुबह करीब सात बजे हादसा हुआ तो ग्रामीण अपने-अपने खेतों या काम पर जा रहे थे। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीण अपना कामकाज छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घायलों को बस के अंदर से निकाला और पानी पिलाया। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन में बैठाकर अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में बिफरे सीएमएस
सिविल अस्पताल में कई घायलों के आने की सूचना पर कई निजी एंबुलेंस चालक अपनी-अपनी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए और घायलों को बाहर किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने का प्रयास करने लगे। प्रभारी सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
यहां एंबुलेंस चालकों को देख वह बिफर पड़े और उनसे अस्पताल में आने का कारण पूछा। इस पर एंबुलेंस चालकों ने एक फार्मासिस्ट द्वारा फोन कर बुलाने की बात कही। इस पर सीएमएस ने फार्मासिस्ट को बुलाकर पूछा तो चालकों का झूठ उजागर हो गया। इसके बाद सीएमएस ने घायलों को हायर सेंटर सरकारी एंबुलेंस से भेजा।
हाईवे पर लगा जाम
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
ये श्रद्धालु हुए घायल
ऊषा, सचिन, ममता निवासी संगम विहार दिल्ली, दीपा निवासी औरैया, यूपी, देवेंद्र निवासी अशोकनगर दिल्ली, रंजीत निवासी कालका, दिल्ली, सन्नी सिकंदराबाद, ऊषा अशोकनगर दिल्ली, हन्नू निवासी मुरादनगर, संगीता, विजयपाल निवासी अशोकनगर दिल्ली, राजन निवासी गाजियाबाद, कमलेश निवासी गौतमबुद्धनगर, रजनी निवासी दिल्ली, प्रबल कुमार और कृष्णा निवासी गाजियाबाद, ओमप्रकाश निवासी दिल्ली, रामफल निवासी गाजियाबाद, भूपेंद्र निवासी दिल्ली, अरुण निवासी विजयनगर दिल्ली, अक्षित निवासी नई दिल्ली, कार्तिक और राखी निवासी विजय विहार दिल्ली, मंजू और कार्तिक निवासी संगम विहार दिल्ली, रामजी निवासी इटावा, विजय निवासी निवासी दिल्ली, कमलेश निवासी नोएडा, राजन निवासी गौतमबद्धनगर, भीम कुमार निवासी नोएडा, फूल सिंह निवासी तुगलकाबाद दिल्ली, स्वीटी, दीपक, प्रीति और महेंद्र निवासी दिल्ली समेत 41 श्रद्धालु घायल हुए हैं।