फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी अपहरणकांड: पुलिस एक्शन में, अपराधी अंडरग्राउंड

Tue, 23 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता को अगवा करने के मामले में विनय त्यागी उर्फ टिंकू समेत अन्य आरोपी भूमिगत हो गए हैं। एसओजी टीम मुजफ्फरनगर और पुरकाजी क्षेत्र में टिंकू के ठिकाने पर छापेमारी करती रही।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए चार लोगों को उठाया है। पुलिस ने गुप्ता के बयान दर्ज करने के साथ 164 के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर जल्द तारीख तय होने की उम्मीद है।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस
कारोबारी मनोज गुप्ता का फिरौती के लिए अपहरण करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में ताकत झोंक रखी है। अपहरण में हिस्सेदार रही ममता मसीह और फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराने वाले दो युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


अब फोकस षड्यंत्र के मास्टर माइंड बताये जा रहे पुरकाजी ब्लाक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर है, ताकि उसे गिरफ्तार कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। दूसरे दिन भी एसओजी प्रभारी अशोक राठौड़ की अगुवाई में कार्रवाई चलती रही।

मनोज गुप्ता के बयान दर्ज
उधर, प्रेमनगर पुलिस ने ममता मसीह को जेल भेजने के बाद कारोबारी मनोज गुप्ता के 161 के तहत बयान दर्ज किए। एसओ यशपाल बिष्ट ने बताया कि कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते का कहना है कि पुलिस दबिश के कारण फिलहाल आरोपी भूमिगत हो गए हैं। लिंक के आधार पर उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें