फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक रेस में भी सपना टूटा, अपना बेस्ट ही नहीं निकाल पाए मनीष

Sat, 13 Aug 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मनीष रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में उत्तराखंड के मनीष रावत और गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को 20 किमी. वॉक रेस में लोगों की उम्मीदों को तोड़ दिया। मनीष जहां अपनी सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग भी नहीं निकाल पाए, वहीं गुरमीत सिंह को डिस्क्वालीफाइड कर दिया गया।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में शुक्रवार को गोपेश्वर के मनीष रावत और ऊधमसिंह नगर के गुरमीत सिंह से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। इस बार लोगों को उम्मीद इसलिए भी ज्यादा थी, क्योंकि पिछले बार ओलंपिक मेडलिस्ट की टाइमिंग 1 घंटा 18 मिनट रही है, जबकि मनीष की सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग एक घंटा 20 मिनट थी।

तो अंतिम पांच में होते
यदि मनीष अपनी इस टाइमिंग को भी निकाल देते तो अंतिम पांच पर जगह बना सकते थे, लेकिन मनीष अपनी सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग नहीं निकाल सके। उन्होंने एक घंटा 21 मिनट का समय निकालकर 13वें स्थान पर जगह बनाई। जबकि ऊधमसिंह नगर के गुरमीत ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, वे कहीं भी फ्रेम पर नजर नहीं आए।
विज्ञापन


दो बार के ओलंपियन गुरमीत से लोगों को पदक की उम्मीद थी। मनीष के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मनीष से अंतिम 10 पर रहने की उम्मीद थी। कहां पर चूक रह गई, मनीष के आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें