फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में बंधी गाय को चाकू-दरांती से गोदकर मार डाला

Fri, 06 May 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
चाकू से गोदकर मार डाला। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
निकटवर्ती मंगोली पट्टी के जलालगांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने बृहस्पतिवार को नशे की हालत में गौशाला में बंधी अपनी पालतू गाय को दर्जनों बार चाकू और दरांती से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची राजस्व निरीक्षकों की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जलालगांव निवासी हिम्मत सिंह (29) ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गौशाला में बंधी गाय की चाकू और दरांती से गोदकर मार डाला। हिम्मत सिंह के इस कृत्य की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो गांव में खलबल मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पट्टी पटवारी को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव से ही धर दबोचा गया आरोपी

अरेस्ट
दोपहर करीब दो बजे पट्टी पटवारी ओपी आर्या और अमित साह राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव में पहुंचे। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक की धरपकड़ को उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बाद में राजस्व टीम ने आरोपी को गांव से ही धर दबोचा। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी के नशे में होने के चलते राजस्व पुलिस को सही जानकारी नहीं मिल सकी।

अलबत्ता पटवारी अमित साह के मुताबिक आरोपी हिम्मत सिंह का कहना था कि उसने गाय को खाने के लिए मारा है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और उसके घर में कोई नहीं रहता है।

आरोपी की पत्नी भी पूर्व में ही घर से जा चुकी है, जबकि पिता को आरोपी ने मारपीट कर घर से भगा दिया है। पटवारी ने बताया आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें