फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के अतंर्गत सेलाकुई में छत से कपड़े उतारने गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे देहरादून स्थित महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार असम राइफल में तैनात बलवीर सिंह मेहरा का बायखाला सेलाकुई में मकान है। यहां पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। बीते बृहस्पतिवार देर रात बलवीर सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अभिलाष छत पर कपड़े उतारने गया था। अंधेरा होने के कारण उसका हाथ पास से गुजर रही बिजली लाइन से छू गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अभिलाष की आवाज सुन परिजन छत पर पहुंचे और आनन-फानन में देहरादून स्थित महंत इन्दिरेश अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद से उसकी मां देवेश्वरी देवी और बहन सोनाली और निकिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि युवक की मौत की खबर उसके पिता को दे दी गई है। उनके यहां आने के बाद ही युवक अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें