फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘श्रीमद्भागवत कथा दिखाती है मुक्ति का मार्ग’

विज्ञापन
डीएल रोड स्थित चैतन्य गौड़ीय मठ में श्रीमद् भागवत कथा सुनाते स्वामी भक्ति विलास महाराज।
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हरि शयनी एकादशी के अवसर पर डीएल रोड स्थित चैतन्य गौड़ीय मठ में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कथा वाचक स्वामी भक्ति विलास महाराज के सानिध्य में शुरू हुई। स्वामी भक्ति विलास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायिनी है। श्रीमद्भागवत कथा मुक्ति का मार्ग दिखाती है। कथा व्यास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं। इनमें एक भागवत् पुराण भी है। इसमें जगत के पालक भगवान विष्णु के 24 अवतारों का भावपूर्ण वर्णन है। कथा के पहले दिन महिला मंडली ने विभिन्न सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भक्ति प्रश्न त्यागी महाराज, भारतीय महाराज, राधा गोविंद दास, राम प्रभु, कुश लवी, अक्षत, हिमांशु, रोहिल्ला, शिवम, सुजीत थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें