फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मारने के सात घंटे बाद नरभक्षी हुआ ढेर

Mon, 29 Sep 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक के मलेथा गांव में नरभक्षी गुलदार ने आठ दिनों के अंदर एक और महिला को मार डाला। लगभग सात घंटे बाद देर शाम शिकारी ने इस गुलदार को भी मार गिराया।
विज्ञापन


रविवार को मलेथा गांव की माहेश्वरी देवी (50) बेटी निकिता और अन्य महिलाओं के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में घास काट रही थी। दोपहर करीब 12 बजे गुलदार ने अचानक माहेश्वरी देवी पर झपट्टा मार दिया।

गुलदार माहेश्वरी देवी को दूसरे खेत में घसीट कर ले गया। हमले में महिला के गले और शरीर पर गुलदार ने गहरे घाव बन गए। ग्रामीण महिला को 108 सेवा के एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले जा रहे थे। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। आठ दिनों के अंदर गुलदार के हमले में दूसरी महिला की मौत से लोगों में दहशत बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी जगह मारा गया जहां किया था हमला

इससे पहले 22 सितंबर को इसी गांव की गुड्डी देवी को गुलदार ने मार डाला था। वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर शिकारी को तैनात कर दिया था लेकिन शिकारी को गुलदार एक और महिला की जान लेने के बाद रविवार शाम को ही दिखा।

शाम सात बजे गुलदार के दिखते ही शिकारी जाय हुकिल ने बिना मौका गंवाए उसे मार गिराया। गुलदार उसी जगह मारा गया, जहां उसने महिला पर हमला किया था।

रविवार को महिला पर हमले के बाद शिकारी जाय उसी स्थान पर किसी पेड़ पर छिपकर बैठ गए। अंधेरा होते ही गुलदार उस स्थान पर फिर शिकार की तलाश में आया। घात लगाकर बैठे जाय दो गोलियां दागकर गुलदार को ढेर कर दिया।

14वां शिकार बना आदमखोर
मलेथा और आस-पास के गावों में आतंक का प्रयास बन चुका आदमखोर गुलदार जाय हुकिल का 14वां शिकार बना। जाय ने बताया कि अब तक वह 13 आदमखोरों को ढेर कर चुका है। यह आदमखोर उसका 14वां शिकार बना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें