फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवर्टर से लगा करंट, युवक की जान गई

Sun, 13 Aug 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लक्सर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
इनवर्टर का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे डॉक्टरों के यहां लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी तेईस वर्षीय सुनील पुत्र सतपाल गनौली गांव के निकट स्थित होंडा फैक्ट्री में काम करता था। वह कई बार लक्सर स्थित अपनी बुआ के यहां रुक जाता था। बताया जाता है कि शनिवार को सुनील ड्यूटी खत्म कर लक्सर कस्बे में वह अपनी बुआ के घर पर ही रुक गया था।

इसी बीच घर की लाइट खराब होने पर सुनील इनवर्टर के पास किसी तार को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिवार के किसी भी व्यक्ति ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। करंट लगने से सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने सुनील को कमरे में पड़ा देखा तो वह उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें