थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में खड़ी डॉक्टर की कार को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान घटना की जानकारी अस्पताल में रह रहे चौकीदार को भी नहीं लगी। डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश जोशी की कार को अस्पताल परिसर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य मामलों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।