फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद पत्नी के सामने खुला पति का ऐसा राज, खिसक गई पैरों तले जमीन

Sun, 25 Jun 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के महज एक माह बाद ही पत्नी के सामने प‌त‌ि का ऐसा राज खुला क‌ि पत्नी के होश उड़ गए। सच्‍चाई सामने आते ही उसके पैरों तले जमीन ख‌िसक गई। इतना ही नहीं उसके घरवालों ने भी ऐसा धोखा द‌िया क‌ि अब पत्नी ससुराल वालों को सबक स‌िखाने की ज‌िद पर अड़ गई है।
विज्ञापन


शादी के एक माह बाद युवती को पता चला क‌ि उसका शौहर पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पांच साल की एक बेटी भी है। ससुराल पक्ष ने भी बेटे की इस करतूत पर पर्दा डालकर रखा। अब पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन से न्याय की गुहार लगाई है।       

मामला ज्वालापुर क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव सराय की रहने वाली एक युवती का निकाह दो माह पहले पास के ही गांव गाडोवाली के एक युवक से हुआ था। पेशे से कारपेंटर युवक ने खुद को अविवाहित बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की बेटी को भी छुपाया

युवती के परिजन ने गांव सराय रोड पर बने एक होटल में धूमधाम से निकाह किया था। एक माह बाद युवती तब हैरान रह गई जब पति की हकीकत सामने आई।

पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पांच साल की एक बेटी भी है। पहली पत्नी  सुभाषनगर में किराये के मकान पर रहती है। फिर पहली पत्नी तक भी दूसरी पत्नी के परिजन पहुंच गए, बात सही निकली।       

अब पीडिता ने पति के खिलाफ महिला हेल्प लाइन का दरवाजा खटखटाया है। हेल्प लाइन प्रभारी कविता रानी ने बताया कि मामला उनके यहां आया है, काउंसिलिंग करा रहे है। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें