फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में कंपनी से पीतल के 42 सॉकेट चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी से पीतल के 42 सॉकेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के सामान भी बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


शुक्रवार की रात 12 बजे सेलाकुई स्थित केपीटी पाइपिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में चोरी हो गई थी। शनिवार को कंपनी प्रबंधन से जुड़े राजस्थान निवासी मालचंद राठौर ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि चोर कंपनी से करीब एक लाख रुपये कीमत के 42 पीतल के सॉकेट चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई। बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। सत्यापन अभियान चलाने के साथ मुखबिर तंत्र की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने के लिए सारना नदी से सेलाकुई की ओर आ रहा है। बताया कि पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सागर पाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी के सामान भी बरामद कर लिए गए। बताया कि चोरी के लिए प्रयोग की गई बाइक भी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें