फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में संरक्षित पशु को वध से पहले बचाया, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस की मुस्तैदी से एक संरक्षित पशु की जान बच गई। थाना क्षेत्र के जस्सोवाला से एक संरक्षित पशु चोरी हुआ था। पशुपालक की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर किया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे पशु वध करने जा रहे थे। उनके पास से दो बड़ी छूरी और एक कुल्हाड़ी मिली। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एक जून को जस्सोवाला निवासी ताराचंद के घर में आंगन में बंधा संरक्षित पशु चोरी गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस टीम लांघा रोड के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक मुखबिर पुलिसकर्मियों के पास आया और बताया कि दो व्यक्ति एक संरक्षित पशु को वध करने के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस टीम मुखबिर के साथ घमालो से होते हुए खुशहालपुर की ओर निकली। इस दौरान घमालो से आसन नदी की ओर जा रहे दो व्यक्ति संरक्षित पशु के साथ दिखाई दिए। एक के हाथ में थैला था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और थैले की तलाशी ली तो उसमें दो बड़ी छूरी और एक कुल्हाड़ी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी रहमान और शादिक के रूप में हुई है। बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपियों ने पहले भी किया संरक्षित पशु का वध

आरोपी शादिक तीसरी बार संरक्षित पशु का वध के आरोप में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में सहसपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी रहमान एक बार पहले भी संरक्षित पशु के वध करने और हथियार के साथ पकड़ा गया था। उस पर भी सहसपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। अब तीसरी बार मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें