फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को कुपोषण मुक्त बनाना हम सब की जिम्मेदारी

विज्ञापन
कालसी ब्लॉक सभागार में पोषण मेले के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादन का अवलोकन करती करतीं पंच? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग के साथ ही यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि समाज में कोई भी कुपोषित महिला और बच्चा न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्थानीय व्यंजनों और दालों का सेवन करने की सलाह दी। कहा कि पहाड़ों में होने वाला मोटा अनाज प्रोटीन का बेहतर विकल्प है। इसका अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए आगे आने की अपील की। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू बडोला ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पोषण अभियान के तहत रतिकला राणा को बेस्ट दादी अम्मा का खिताब दिया गया। महिलाओं को पीनट बटर और बच्चों को बेबी कीट बांटी गई। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश, जवाहर सिंह, बिंदु मौर्य, जालम सिंह, सीमा, आशीष, सूरज, सुमित, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें