फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 फीटा और कॉलेज रोड से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विकासनगर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते पालिकाकर्मी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पालिका की टीम ने शुक्रवार को 28 फीटा रोड और कॉलेज रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अचानक चले इस अभियान से लोगों में हड़कंप की स्थिति मची रही।
विज्ञापन

दुकानदार फुटपाथ रखे सामान को समेटते नजर आए। अभियान के दौरान टीम ने कई दुकानों के बाहर सजा कर रखे गए सामान को भी जब्त कर लिया। भविष्य में फुटपाथ पर कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। विकासनगर पालिका क्षेत्र में मुख्य बाजार के साथ ही कई गलियों पर भी लोगों ने कब्जा कर दुकानें सजाई हुई हैं। लोगों को चलने के लिए सड़क पर जगह नहीं बच पाती। इसकी शिकायत लोगों ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी से की थी, जिस पर डीएम ने पालिका प्रशासन को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर टीम ने शुक्रवार को 28 फीटा और कॉलेज रोड पर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। ईई बीएल आर्य ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें