फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली टिकट की कालाबाजारी पर रखे विशेष निगरानी : महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी पेट्रोल पंप और होटलों में यात्रियों के लिए होगी निशुल्क शौचालय व पानी की व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले स्थायी व अस्थायी शौचालयों में सफाई के उचित प्रबंधन होने चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्गों में पड़ने वाले सभी पेट्रोल पंप, होटलों में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क शौचालय व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा में आने वाले यात्रियों की अनिवार्य स्वास्थ्य स्क्रीनिंग होनी चाहिए।यात्रा के दौरान घोड़ों-खच्चरों को पर्याप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन व गर्मपानी की समुचित व्यवस्था के साथ पशु चिकित्सकों तैनात किया जाए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर संवेदनशील भूस्खलन स्थानों पर आपदा प्रबंधन टीम की तैनात की जाए। उन्होंने होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह अतिथि देवो भव की परंपरा का ध्यान रखते हुए यात्रियों लिए छूट देने प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें