कुंभ मेला पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर यात्रा पंजीकरण के साथ ही ई-पास के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान की भी पूरी जानकारी आ पास सकते हैं।
अखाड़ों की भी जानकारी
यदि आपको किसी अखाड़े के बारे में जानना है तो आप इसी वेबसाइट से जान सकते हैं। इसके अलावा कुंभ मेले के स्नान की तिथियां भी इस पर देख सकते हैं। वहीं हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों की भी जानकारी इस पर है।
खोया पाया, सीनियर सिटीजन व हेल्पलाइन डेस्क भी
वेबसाइट के एक सेक्शन में खोया पाया, सत्यापन, सीनियर सिटीजन डेस्क, चिकित्सा अनुभाग, हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई है।
पैदल यात्री स्नान के दौरान किसी रास्ते से जाएंगे और वाहन किस रास्ते से जाएंगे इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। वहीं ट्रैफिक प्लान को रोजाना अपडेट किया जाता है।
यह है वेबसाइट का लिंक
https://haridwarkumbhpolice2021.com
kumbhpoliceharidwar2021
info@haridwarkumbhpolice2021.com
@kumbhpolice2021
कुंभ हेल्पलाइन- 112
कुंभ मेल पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट व फेसबुक पेज पर रोजाना के कार्यक्रमों के साथ ही आवश्यक जानकारी भी दी जाती है। वेबसाइट पर कई अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। जिसमें जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला हरिद्वार